Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी- इंटरसिटी में चढ़ने के दौरान गिरी महिला:पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन के साथ घिसटी, यात्रियों ने खींचकर बचाई जान; नहीं हुई पहचान


गयाजी के पहाड़पुर स्टेशन पर मंगलवार की शाम बड़ा हादसा टल गया। सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री गिर गई। ट्रेन के साथ कुछ दूर तक वह घिसटती रही। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत उसे खींचकर ट्रेन से दूर किया। इससे उसकी जान बच गई। घटना 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से जुड़ी है। चलती ट्रेन में हड़बड़ाहट के साथ चढ़ने की कोशिश करने लगी महिला ट्रेन पहाड़पुर स्टेशन पर रुकी थी। ठहराव के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान महिला चलती ट्रेन में तेजी से हड़बड़ाहट के साथ चढ़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफॉर्म पर जा गिरी। गिरने के बाद महिला ट्रेन के साथ कुछ दूर तक घिसटती चली गई। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए। कुछ ही सेकेंड में वहां अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को ट्रेन से दूर खींचने की कोशिश की। लोगों ने उसे किसी तरह ट्रेन की चपेट में आने से बचाया। इसके बाद महिला को प्लेटफॉर्म के किनारे सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। हादसे में महिला को चोटें आई हैं। हालांकि, समय रहते यात्रियों की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। महिला की पहचान सामने नहीं आई है। घटना के बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे महिला को अपने साथ लेकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर यात्रियों ने समय पर महिला को नहीं खींचा होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। यात्रियों की सतर्कता से बची महिला की जान चलती ट्रेन में चढ़ना और उतरना कितना खतरनाक हो सकता है, यह घटना इसका उदाहरण है। ट्रेन के चलने के बाद कुछ सेकेंड की जल्दबाजी महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी। यात्रियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। रेलवे स्टेशनों पर अक्सर यात्री ट्रेन के चलने के बाद भी चढ़ने-उतरने की कोशिश करते हैं। इस दौरान पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से हादसे का खतरा रहता है। पहाड़पुर स्टेशन की यह घटना भी इसी खतरे की ओर इशारा करती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles