![]()
भारतीय रेलवे लगातार परिचालन बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस वजह से धनबाद रेल मंडल ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव का फैसला किया है। यह तकनीकी काम 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान धनबाद रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर और सीनियर जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने दी है। ट्रेन के सही समय और मार्ग की पुष्टि अवश्य कर लें इधर, उपरोक्त ट्रेन के रद्द और परिचालन मार्ग में परिवर्तन होने को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पूर्व अधिकृत रेल पूछताछ सेवा (139) या ‘नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम’ (NTES) के माध्यम से अपनी ट्रेन के सही समय और मार्ग की पुष्टि अवश्य कर लें। बताते चलें कि दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख त्योहार के बीच इस प्रकार से रेल सेवा प्रभावित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से घर लौटने वाले यात्रियों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। टाटानगर से आदित्यपुर तक MEMU ट्रेनों के टर्मिनल परिवर्तन की अवधि 09 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई। इधर, यात्रियों की सुविधा तथा टाटानगर यार्ड में परिचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ MEMU यात्री ट्रेनों के टर्मिनल को टाटानगर से आदित्यपुर स्थानांतरित रखने की अवधि को आगे बढ़ाया गया है। इसके तहत 68004 (गया–टाटा), 68019 (टाटा–गुआ), 68020 (गुआ–टाटा) एवं 68009 (टाटा-चक्रधरपुर) ट्रेनों का टर्मिनल जो पूर्व में टाटानगर था, उसे स्थानांतरित करते हुए आदित्यपुर तक किया गया था। इसके बाद टाटानगर यार्ड में भीड़भाड़/डिटेंशन में कमी तथा ट्रेनों के परिचालन में सुधार देखा गया। इसी के मद्देनजर अब उक्त टर्मिनल परिवर्तन की अवधि को अगले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अब उक्त ट्रेनों का टर्मिनल आदित्यपुर तक 09 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
धनबाद रूट पर 12 दिन ट्रेनें प्रभावित होंगी:एक कैंसिल, कई के बदले गए रूट; 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा असर
