Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

JSSC-CGL Case | CID Detains Food Inspector Sanjay Kumar In Giridih

कथित JSSC-CGL नियुक्ति फर्जीवाड़े के मामले में सीआईडी के निर्देश पर गिरिडीह जिले के गावां थाना पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

.

पुलिस ने पिहरा बाजार स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया। कार्रवाई के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार के अलावा देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी और तिसरी थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर को शामिल किया गया था।

जानकारी के अनुसार, सीजीएल नियुक्ति में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच के क्रम में सीआईडी के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। संजय कुमार वर्तमान में जमशेदपुर में फूड एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

जांच एजेंसी को मामले में उनकी भूमिका और संभावित कनेक्शन को लेकर पूछताछ करनी है। इसी सिलसिले में उन्हें उनके पैतृक आवास से हिरासत में लिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए खोरिमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सीआईडी की ओर से संजय कुमार को हिरासत में लेने के लिये निर्देश दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मामला सीजीएल नियुक्ति में कथित धांधली से जुड़ा है और सीआईडी की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सीआईडी की जांच जारी है।

पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामले में संजय कुमार की क्या भूमिका है और उनके संबंध में जांच एजेंसी को किस प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि, अभी तक सीआईडी की ओर से उनकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles