Wednesday, September 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार पिकअप ने चार वर्षीय मासूम को रौंदा:गिरिडीह में इलाज के दौरान मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को खंभे से बांधा


गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रकसकुटो गांव में मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश मंडल के बेटे प्रियांशु मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रियांशु करमा पूजा देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हादसे के बाद चालक को पकड़कर खंभे से बांधा दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बडाईक, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां और ताराटांड थाना प्रभारी बुदेश्वर उरांव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और वाहन तथा चालक से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles