DIG ने शेखपुरा पुलिस लाइन का किया इंस्पेक्शन:CM नीतीश की संभावित यात्रा के सुरक्षा तैयारियों का भी जायजा लिया

Date:


मुंगेर प्रक्षेत्र के DIG राजेश कुमार ने शेखपुरा का दौरा किया। उन्होंने वाजिदपुर स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ शेखपुरा के SP बलिराम कुमार चौधरी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। DIG के आगमन पर जिला पुलिस बल की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने पुलिस लाइन में मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और एसपी को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया DIG ने 1 मार्च को बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा के लिए चल रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने की सख्त हिदायत दी उन्होंने एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। DIG ने मुख्यमंत्री के ठहरने के स्थान, सभा स्थल और हेलीपैड सहित विभिन्न स्थलों का भी मुआयना किया। उन्होंने एसपी को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहने की सख्त हिदायत दी। DIG ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसंवाद स्थल के चयन और हेलीपैड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘I would never want to coach in Pakistan’: Former England captain’s blunt take | Cricket News

Pakistan's Usman Tariq, centre, celebrates with teammates (AP/PTI)...

Jharkhand Air Ambulance Accident | Old Aircraft Investigation

रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड...
Join Us WhatsApp