Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में तिलैया डैम का जलस्तर बढ़ा:लगातार बारिश के बाद खोला जा सकता है फाटक, जलस्तर में 5 फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी


बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में दिख रहा है। बीते तीन दिनों से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल रही हैं। इस कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बारिश के चलते कोडरमा जिले के जलाशयों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कोडरमा और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित तिलैया डैम में भी पानी काफी बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों की लगातार बारिश से डैम के जलस्तर में करीब 5 फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। डीवीसी के अधिकारी बिरसा मुर्मू ने बताया कि पहले डैम का जलस्तर 1208-09 फीट के आसपास था, जो शुक्रवार को बढ़कर 1212.3 फीट हो गया है। उन्होंने बताया कि डैम का डेंजर लेवल 1218 फीट है। फिलहाल यह खतरे के निशान से करीब 6 फीट नीचे है। बिरसा मुर्मू ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी लगातार बारिश होती है और डैम का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचता है, तो फाटक खोलने की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि बीते साल भी जलस्तर बढ़ने के कारण 23 अगस्त को डैम के फाटक खोले गए थे। अगर इस साल भी ऐसी स्थिति बनती है, तो आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। इधर, डैम में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां इकठ्ठा होने शुरू हो गए हैं। एक ओर जहां जलस्तर बढ़ने से बांध के समीप यह डरावना दिख रहा है। वहीं लगातार बारिश के कारण डैम के चारों ओर हरियाली इसकी प्रकृतिक खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। अगर डैम के फाटक खुलते हैं तो इसका लुत्फ उठाने शैलानियों की भीड़ बढ़ सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles