Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरौत में वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट-कागजात वालों पर कार्रवाई:14 हजार रुपए का चालान काटा, कई चालक रास्ता बदलते दिखे


चोरौत में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम थानाध्यक्ष मोनी कुमारी की देखरेख में चोरौत-भिट्ठामोड़ एनएच-227 पर नेहाल गैस गोदाम के पास जांच हुई। इस दौरान बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के गाड़ी चला रहे चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते दिखे। पुलिस की मुस्तैदी से दोपहिया व चार पहिया गाड़ियों की गहन जांच की गई। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, बीमा और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जैसे कागजात देखे गए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 14 हजार रुपए का चालान काटा। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध रोकने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles