Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कानून व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता : थाना प्रभारी

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह का गुरुवार को बेरमो प्रखंड के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने शॉल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत करने वालों में प्रखंड अल्पसंख्यक महासचिव मो. हसीब आलम, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष वाजिद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला सचिव करीम अंसारी, बबली अंसारी, असगर अली, कदीम अंसारी और दाऊद इब्राहिम सहित अन्य लोग शामिल थे। थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles