Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बाइक से टक्कर; मौत:गिरिडीह में शव रखकर किया जाम, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग


गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 51 वर्षीय छोटेलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर गरागुरो के पास हुआ। बताया गया कि छोटेलाल सड़क पर थे, तभी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक अपनी अपाचे बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर उतरे ग्रामीण, शव रखकर किया जाम शनिवार सुबह छोटेलाल यादव की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने गरागुरो के पास शव को सड़क पर रखकर कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क हादसे में परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है, इसलिए प्रशासन को तत्काल मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार हुए बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग भी की गई। बाइक जब्त, चालक की हो रही तलाश सड़क जाम की सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई अपाचे बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाने के साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। ग्रामीणों की मुख्य मांग मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने की थी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles