Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:2 मकान गिरे, मानव अवशेष मिले; SP ने जांच के लिए बनाई 3 SIT टीम


अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला में 25 सितंबर की देर शाम अवैध पटाखा बनाते समय एक भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि दो मकान पूरी तरह गिर गए और आसपास के घरों में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने जांच के लिए तीन एसआईटी टीमें बनाई हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को तेज आवाज की सूचना मिली थी। मौके पर मोहम्मद अख्तर के घर का एक कमरा क्षतिग्रस्त मिला, जहां पटाखों की लड़ी रखी थी। इससे साफ हुआ कि अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बीटीएस और एफएसएल की टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस पहुंचने पर घर के लोग और पड़ोसी फरार मिले। सरकारी और निजी अस्पतालों में घायलों या मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मौके पर मानव शरीर के अवशेष मिलने से हताहत होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई विस्फोट की सूचना मिलते ही अररिया एसपी जितेंद्र कुमार, अनुमंडल डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरी रात घटनास्थल पर कैंप किया और जांच-पड़ताल शनिवार दोपहर तक जारी रही। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. भरगामा प्रखंड के स्थानीय लोगों के बीच चर्चा यह घटना अवैध पटाखा निर्माण की बढ़ती समस्या को फिर से क्षेत्र में उजागर करती है। त्योहारों के मौसम में ऐसे अवैध कारोबार न केवल जान-माल का खतरा पैदा करते हैं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैलाते हैं। पुलिस अब तीन एसआईटी टीमों के माध्यम से मामले की गहराई से जांच कर रही है। इन टीमों का मुख्य फोकस विस्फोट के कारण, अवैध निर्माण में शामिल लोगों की पहचान, संभावित हताहतों की पुष्टि और पूरे नेटवर्क का खुलासा करना और लोगों के बीच लाना है। जब कि अभी तक किसी भी अस्पताल से घायल या मृत व्यक्ति की सूचना नहीं मिली है, लेकिन घटनास्थल पर मिले अवशेषों के कारण पुलिस सतर्क है। एसपी जितेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया है कि जांच तेज गति से चल रही है और जल्द ही कोई ठोस अपडेट सामने आएगा। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles