Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग:14-15 लाख की संपत्ति जली; त्रिवेणीगंज से दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने बुझाई आग


सुपौल के जदिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार रात शॉर्ट सर्किट से चंद्रकला ड्रेसेस नाम की कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे कपड़े समेत अन्य सामान जलकर खराब हो गए। दुकान संचालक काजू कुमारी और विनीत साह ने करीब 14-15 लाख रुपए के नुकसान की बात बताई है। जानकारी के अनुसार, दुकान बंद करने के बाद विनीत साह नीचे स्थित घर में चले गए थे। रात करीब 8 बजे दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खराब हो गया। दमकल पहुंची, तब तक बुझ चुकी थी आग घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। कुछ देर बाद त्रिवेणीगंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जदिया क्षेत्र में 11 पंचायतें हैं। यहां आग लगने की घटना होने पर त्रिवेणीगंज से दमकल की गाड़ी पहुंचने में समय लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने में परेशानी होती है। उन्होंने जदिया में स्थायी रूप से दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है। मुखिया प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने कहा कि जदिया में स्थायी दमकल की व्यवस्था को लेकर कई बार प्रशासन से मांग की जा चुकी है। प्रशासन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में समय रहते उस पर काबू पाया जा सके। जदिया थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने रविवार रात करीब 9:30 बजे बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles