Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में एसपी की अगुवाई में विशेष वाहन जांच अभियान:चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन जांच, चालकों को दिए सुरक्षा निर्देश


जहानाबाद जिले में सुरक्षा मजबूत करने और अपराध रोकने के लिए रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की अगुवाई में यह अभियान चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में चला। पुलिस टीम ने हर्बल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र के साथ घोसी और काको थाना क्षेत्रों में भी जांच की। चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई, डिक्की चेक हुई और चालकों के पहचान पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस देखे गए। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और जरूरी कागजात मांगे गए। पुलिस ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। ऑटो और सवारी वाहनों की भी जांच हुई, चालकों को क्षमता से ज्यादा यात्री न बैठाने की हिदायत मिली। एसपी कोटा किरण कुमार खुद सड़क पर उतरकर अभियान का जायजा लेते दिखे। उन्होंने पुलिस अफसरों को सुरक्षा के निर्देश दिए और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles