Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

West Bengal Crime News: पांसकुड़ा में किन्नर समाज की प्रमुख बड़ो मां की कार पर चली गोली

West Bengal Crime News: पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में किन्नर समाज की प्रमुख और ‘बड़ो मां’ के नाम से पहचानी जाने वाली शोभा हालदार की कार पर शनिवार रात पांसकुड़ा के मेछोग्राम मोड़ के पास गोली चलाये जाने की घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. कार से जा रही हालदार की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाकर गोली चलायी थी. घटना में हालदार घायल हो गयीं. पहले उन्हें पांसकुड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए कोलकाता स्थानांतरित किया गया.

पुलिस ने अपने स्तर पर शुरू की जांच

किन्नर समाज की ओर से दावा किया गया है कि हालदार की गाड़ी को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलायी गयीं. हालांकि, घटना के संबंध में रविवार की शाम तक पांसकुड़ा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. गोली चलाये जाने की घटना को देखते हुए पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कितने राउंड गोली चलायी गयी, घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है और इसमें कौन लोग शामिल हैं.

बृहन्नला संगठन में विवाद की खबर

अलग-अलग जिलों में किन्नर समुदाय के क्षेत्र आधारित संगठन बने हुए हैं. पांसकुड़ा पूर्व मेदिनीपुर जिले की सीमा पर स्थित है और इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिला पड़ता है. पिछले कई वर्षों से इलाके पर वर्चस्व को लेकर हालदार और पश्चिम मेदिनीपुर के बृहन्नला संगठन के बीच विवाद चलने की बात सामने आयी है.

ये भी पढ़ें: मेदिनीपुर : भाजपा कार्यर्ताओं में हिंसक झड़प, 1 की मौत, जिलाध्यक्ष बोले- मृतक बीजेपी कार्यकर्ता नहीं

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोली चलाने की घटना इसी विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी और साक्ष्य जुटाये हैं. इसके साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि गोली चलाने वालों और घटना के पूरे क्रम के बारे में जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल न्यूज : कोलकाता के SSKM अस्पताल में SI ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस : एसपी

पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा ने कहा- हमने घटना की जांच शुरू कर दी है. सभी पहलुओं को देखा जा रहा है. अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

The post West Bengal Crime News: पांसकुड़ा में किन्नर समाज की प्रमुख बड़ो मां की कार पर चली गोली appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles