Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 4 अक्टूबर तक बारिश के आसार; यलो अलर्ट:29 सितंबर से चार अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, मध्यम से भारी बारिश संभव


झारखंड में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार अक्तूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 29 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के अलावा मध्य हिस्से, जिसमें राजधानी रांची और आसपास के जिले शामिल हैं, कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 30 और एक को कई जगह मध्यम से भारी बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 सितंबर और एक अक्तूबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। दो अक्तूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से, खासकर संताल परगना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तीन अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान भी हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्तूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए चार अक्तूबर तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची सहित राज्य में हल्की बारिश इधर, रविवार को राजधानी रांची के बाहरी इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बीच कई बार धूप भी निकली। मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी में करीब छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण दिनभर मौसम सुहाना रहा और आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, कुछ समय के लिए धूप निकलने से उमस भी महसूस हुई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिला। जमशेदपुर में करीब चार मिमी और डालटनगंज में करीब दो मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का असर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। खासकर दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में गरज, वज्रपात, तेज हवा और बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles