![]()
सिमडेगा जिले में उत्पात मचाने के बाद 17 जंगली हाथियों का झुंड गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को धान, मक्का, बादाम, उड़द और केले की फसलों के साथ-साथ घरों ओर जान माल की भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हाथियों से छेड़छाड़ न करने की अपील वन विभाग की टीम ने बताया कि हाथियों का झुंड पालकोट प्रखंड की बिलिंगबीरा पंचायत स्थित सनईडीह गांव के जंगलों में है। वनपाल कृष्णा महतो ने ग्रामीणों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और छेड़छाड़ न करने की अपील की है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल पिछले दिनों भी 2,3 जंगली हाथी ने अलग-अलग प्रखंडों में और फसलों को काफी क्षति पहुंचाया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस तरह से 17 हाथियों के झुंड के आगमन के साथ ही लोगों की परेशानी फिलहाल बढ़ी हुई है। हालांकि बताया जा रहा है वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। हाथियों का यह झुंड सिमडेगा जिले के बीरू और जापकाकोना क्षेत्र से होते हुए पालकोट आया है। विभाग की योजना हाथियों को सुरक्षित तरीके से रायडीह प्रखंड की ओर ले जाकर छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हाथी भागाओ दस्ता को भी बुलाया गया है।
गुमला के पालकोट में 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा:वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट, फसलों और घरों को नुकसान की आशंका
