Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur Firing Case | Four Shooters Arrested in Ambikapur Chhattisgarh

झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को मरीन ड्राइव के पास रेस्टोरेंट में हुए गोलीकांड के बाद फरार 4 शूटरों को छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर पुलिस ने पकड़ा है। शूटरों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता समेत 4 लोगों पर फायरिंग की थी। घटना के बाद चारों फरार हो गए थे।

.

झारखंड पुलिस संदिग्धों का लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस की सूचना पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की मणिपुर थाना पुलिस ने चारों संदिग्ध को हिरासत में लिया। इसके बाद झारखंड पुलिस जानकारी दी गई।

झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची। आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस आरोपियों को जमशेदपुर ले जा रही है।

देखिए ये तस्वीरें…

अंबिकापुर पुलिस ने झारखंड के शूटरों को अरेस्ट किया था।

अंबिकापुर पुलिस ने झारखंड के शूटरों को अरेस्ट किया था।

आरोपियों को थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

आरोपियों को थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची।

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास स्थित रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और उनके साथियों पर 11 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में जेएमएम के नेता डोमिनिक सैंमसंग समेत रिजवान, कृष्णा चौधरी और दिलशाद को गोली लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा। यहां सभी का इलाज चल रहा है। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ओडिशा के रास्ते भागे, अंबिकापुर में पकड़े गए

गोलीबारी के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। झारखंड पुलिस संदिग्धों का लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट किया था। सोमवार सुबह मणिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार चारों लोगों को हिरासत में लिया गया। इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी गई। बताया गया है कि आरोपी गोलीकांड के बाद ओडिशा फरार हो गए थे। वे ओडिशा से छत्तीसगढ़ में घुसे थे और झारखंड की ओर जा रहे थे।

रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के बाद मामले की जांच करती पुलिस।

रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के बाद मामले की जांच करती पुलिस।

झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची, नहीं मिला हथियार

आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, मनोज उर्फ मंटू सरकार, दीपू ओझा और शंकर मुंडा के रूप में हुई है। चारों जमशेदपुर के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस अंबिकापुर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में गोलीकांड में चारों के शामिल होने की बात सामने आई है।

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों की अर्टिगा कार की तलाशी ली गई, लेकिन उनके पास से कोई हथियार नहीं मिला। संदिग्धों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें झारखंड पुलिस के हवाले करेगी।

फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर झारखंड पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हो गई है।

………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग: रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को बनाया निशाना, 4 युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाया। सभी युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार को करीब एक बजे तीन अपराधी उदिपी रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles