Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 455 ग्राम ब्राउन शुगर, पिस्टल और मैगजीन मिली:भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया


किशनगंज भारत-नेपाल सीमा के पास किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियों ने नशे और अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी, गलगलिया थाना पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और विशेष कार्यबल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार तड़के छापेमारी कर 455 ग्राम ब्राउन शुगर, एक पिस्टल, दो मैगजीन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की है। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। सुबह 4:30 बजे हाथीडूबा गांव में हुई छापेमारी संयुक्त टीम ने बेसरबटी पंचायत के हाथीडूबा गांव में एक घर पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे छापेमारी की। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ, हथियार और तौल मशीन बरामद होने के बाद मौके से मदन मोहन पासवान और उसके पिता रामजपो पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। नशीले पदार्थ के साथ हथियार मिलने से बढ़ी जांच ब्राउन शुगर के साथ पिस्टल और दो मैगजीन बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन मिलने से नशीले पदार्थ की तस्करी या बिक्री से जुड़े होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क की तलाश गिरफ्तार पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि 455 ग्राम ब्राउन शुगर और हथियार कहां से लाए गए थे तथा इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। संभावित तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर लगातार अभियान गलगलिया और आसपास का सीमावर्ती इलाका नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर संवेदनशील माना जाता है। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चला रही हैं। इस कार्रवाई को भी इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles