Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, 1600-18000 तक की टिकट:400 से 6000 रुपए तक टिकटें हुई महंगी, 6 अक्टूबर से मिलने की संभावना


रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच के लिए जेएससीए ने टिकट की दरें जारी कर दी हैं। जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए सबसे सस्ता टिकट 1600 और सबसे महंगा 18 हजार रुपए का होगा। सूत्रों के अनुसार, टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। 6 से 8 अक्टूबर तक ऑफलाइन टिकट के लिए काउंटर बनाए जाएंगे। सभी श्रेणी के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेंगे। जेएससीए प्रबंधन अगले दो-तीन दिनों में आधिकारिक तारीख घोषित कर सकता है। अलग-अलग विंग और श्रेणी के अनुसार टिकट की कीमत तय की गई है। विंग ए के लोअर टियर का टिकट 3 हजार और अपर टियर का 2 हजार रुपए होगा। विंग बी के लोअर टियर के लिए 3500 और अपर टियर के लिए 2500 रुपए देने होंगे। विंग सी के लोअर टियर का टिकट 3 हजार और अपर टियर का 2 हजार रुपए है। विंग डी के लोअर टियर का टिकट 3 हजार और स्पाइस बॉक्स का 2500 रुपए होगा। ईस्ट और वेस्ट हिल का टिकट 1600 रुपए रखा गया है। अमिताभ चौधरी पवेलियन में प्रीमियम टेरेस का टिकट 4500 रुपए का होगा। प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर के लिए 18 हजार, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स के लिए 9 हजार व कॉरपोरेट लाउंज के लिए 15 हजार रुपए देने होंगे। टिकट 400 से 6000 रुपए तक महंगा पिछले मैच की तुलना में इस बार टिकटों की दर में सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दर्शक श्रेणी में सबसे अधिक 1400 रुपए की वृद्धि विंग ए और विंग सी के लोअर टियर में हुई है। इन दोनों श्रेणियों का टिकट 1600 से बढ़कर 3000 रुपए हो गया है। विंग बी लोअर टियर में 2200 से 3500 रुपए, विंग डी लोअर टियर में 2000 से 3000 रुपए और डोनर्स एन्क्लोजर में 1600 से 4000 रुपए की वृद्धि हुई है। अपर टियर में विंग ए और सी का टिकट 1300 से 2000 रुपए, जबकि विंग बी का 1700 से 2500 रुपए हो गया है। विंग डी अपर टियर/स्पाइस बॉक्स की दर 1900 से बढ़कर 2500 रुपए हुई है। हिल एरिया का टिकट भी 1200 से 1600 रुपए हो गया है। प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी श्रेणियों में टिकट की दर में बढ़ोतरी और अधिक है। अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टेरेस) का टिकट 2400 से बढ़कर 4500 रुपए हो गया, यानी 2100 रुपए की वृद्धि। प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर की दर 12000 से 18000 रुपए हुई है, जो 6000 रुपए की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कॉरपोरेट लाउंज का टिकट 10000 से 15000 रुपए, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 7000 से 9000 रुपए और कॉरपोरेट बॉक्स 6000 से 8000 रुपए हुआ है। एमएस धौनी पवेलियन/लग्जरी पार्लर की दर 7500 से बढ़कर 10000 रुपए हो गई है। लाइफ मेंबर्स के लिए अधिकतम 5 टिकट जेएससीए प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लाइफ मेंबर्स के लिए अधिकतम 5 टिकट की व्यवस्था है। संबद्ध जिलों को अधिकतम 100 और संबद्ध स्कूल, क्लब व संस्थानों को 25 टिकट दिए जाएंगे। जमशेदपुर में 5 अक्टूबर को कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टिकट मिलेंगे। रांची में 6 अक्टूबर को एमएस धौनी पवेलियन के साउथ गेट से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टिकट लिए जा सकेंगे। टिकट लेने के लिए जेएससीए फोटो आईडी या वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। संबद्ध इकाइयों को टिकट के लिए 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक अपनी मांग जेएससीए को भेजनी होगी। बिना टिकट स्टेडियम के पास भी एंट्री नहीं मैच को लेकर जेएससीए स्टेडियम में प्रवेश और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। मैच के दिन बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आसपास जुटने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles