Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 1.34 लाख रुपए के नकली नोट बरामद:पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़े 500 के नोट, सप्लाई चेन की जांच जारी


किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 1.34 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट 500 रुपए के हैं। पुलिस ने स्मैक के साथ इन नोटों को जब्त किया। इस मामले में बहादुरगंज थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद नकली नोट असली जैसे दिखते हैं। इनकी प्रिंटिंग और बनावट इतनी अच्छी है कि आम लोग इन्हें पहचान नहीं पाते। कई बार तो बैंक की मशीनें भी इन्हें पकड़ नहीं पाती हैं। पुलिस जांच कर रही है कि ये नोट कहां से आए और इन्हें किस मकसद से बाजार में चलाया जाना था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि यह नकली नोटों का जखीरा किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है। सप्लाई चेन का पता लगा रही पुलिस किशनगंज की लोकेशन को देखते हुए मामला गंभीर है। यह जिला नेपाल, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा के करीब है। पुलिस जांच कर रही है कि ये नोट देश के अंदर बने हैं या किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भारत पहुंचे हैं। वे सरगना और सप्लाई चेन का भी पता लगा रहे हैं। SP संतोष कुमार का ने बताया कि बरामदगी के बाद कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं, जिनके आधार पर बड़े खुलासे की संभावना है। फिलहाल पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद ही नकली नोटों के स्रोत, नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles