![]()
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 24 सितंबर की रात रितिक यादव उर्फ बड्डी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक गिरिडी हशहर के राजेंद्र नगर निवासी और बोकारो के चतरोचट्टी थाना में पदस्थापित एसआई मुसाफिर सिंह यादव का पुत्र था। गिरफ्तार आरोपियों में पीरटांड़ के नावाडीह निवासी सतीश यादव और अनुज कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की बिना नंबर वाली रेनॉल्ट कार भी जब्त की है। मैगी प्वाइंट पर हुई थी कहासुनी
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह छह महीने पुरानी आपसी रंजिश सामने आई है। उस वक्त मामला सुलझा लिया गया था। पर 24 सितंबर की रात रितिक अपने दोस्तों के साथ बंदरकुप्पी के मैगी प्वाइंट पर गया था, जहां सतीश यादव से उसकी एक बार फिर कहासुनी हुई हो गई। इसके बाद सतीश वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस आया और रितिक का पीछा किया। रास्ते में रितिक कार रोककर सड़क किनारे निकला था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट से उसकी मौत हो गई थी। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जानकारी के आधार पर सतीश यादव और अनुज कुमार यादव को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बिना नंबर की सफेद कार जब्त
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रिनॉल्ड कार जब्त की गई है। इसके अलावा घटनास्थल से रूई के टुकड़ों पर उठाया गया रक्त का नमूना, तीन बांस की लाठियां, पेड़ की एक डाली और तीन जोड़ी चप्पल भी बरामद की गई है। बरामद सामान को पुलिस ने अनुसंधान के लिए सुरक्षित रखा है। मारपीट रोकने कोई आगे नहीं आया था
परिजनों के अनुसार, घटना के समय भदानी मैगी शॉप एंड टी स्टॉल पर काफी संख्या में लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद मारपीट रोकने के लिए कोई आगे नहीं आया था। बताया जाता है कि दुकान पर रात आठ बजे के बाद आसपास के इलाकों और गिरिडीह शहर के युवाओं की भीड़ रहती है और देर रात तक चाय-मैगी का दौर चलता है।
गिरिडीह में SI के बेटे के मर्डर का खुलासा:आरोपियों ने 6 माह पुरानी रंजिश का लिया बदला, पीटकर की थी हत्या; दो गिरफ्तार
