
पश्चिम बंगाल के परिवहन व श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने वामपंथियों पर जमकर हमला बोला है. उनके बयान पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. कांकीनाड़ा के पानपुर मोड़ पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हैं, वे लोग ऐसे नहीं मानेंगे. वैसे देशद्रोहियों को भगाने के लिए कार्बोलिक एसिड की जरूरत है.
बंगाल के मुख्यमंत्री भले आदमी : परिवहन मंत्री
बंगाल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि वामपंथियों ने कभी देश का भला नहीं चाहा. ये लोग अपने माता-पिता को नमस्कार नहीं करते, लेनिन के आगे सिर झुकाते हैं. कार्ल मार्क्स जिंदाबाद कहते हैं. अर्जुन सिंह ने कहा- हमारे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भले आदमी हैं. इसलिए कानून के रास्ते ही समाधान चाहते हैं.
कार्बोलिक एसिड से सांप की तरह भागेंगे अति-वामपंथी : सिंह
उन्होंने कहा- मैं सीएम से कहूंगा कि जो पाकिस्तान के नारे लगाते हैं, वे ऐसे नहीं मानेंगे. उनके लिए कार्बोलिक एसिड की जरूरत होगी. जैसे इस एसिड से सांप भागता है, वैसे अति-वामपंथी भी भाग जायेंगे.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ायी जाये, बुलेटप्रूफ कार और जैमर का हो इंतजाम : अर्जुन सिंह
किस अंडे से गाड़ी के कांच टूटते हैं : अर्जुन सिंह
इससे एक दिन पहले अर्जुन सिंह ने ‘ब्लैक आउट’ करने की बात कही थी. अर्जुन सिंह ने तृणमूल विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंके जाने की घटना पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता, ऐसा कौन सा अंडा है, जिससे गाड़ी का कांच टूट जाये. विधायक के मुंह से यह बात सुनकर मुझे हैरानी हो रही है.
ये भी पढ़ें: अवैध निर्माण में कोलकाता नंबर वन : अर्जुन सिंह
The post पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले ऐसे नहीं मानेंगे, उनके लिए कार्बोलिक एसिड की जरूरत : अर्जुन सिंह appeared first on Prabhat Khabar.
