Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोबर के ढेर से टकराई बाइक, युवक की मौत:सीतामढ़ी में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर


सीतामढ़ी में बुधवार देर शाम गोबर के ढेर से बाइक सवार 2 युवक टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र में पचहरवा गांव की है। मृतक की पहचान पचहरवा गांव निवासी उमेश झा के बेटे आकाश कुमार (20) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान लखींद्र महतो के बेटे धीरज कुमार के रूप में की गई है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे रखे गोबर के ढेर से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एसआई विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मेजरगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आकाश कुमार की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं धीरज कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही आकाश के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे रखे गोबर के ढेर की वजह से बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles