Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Aurangabad NH-19 Accident: Truck Driver Dies, Helper Injured

औरंगाबाद में NH-19 पर बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि खलासी की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला निवासी लाले खान के पुत्र अमर खान(50) के रूप मे

.

रांची से पाउडर लेकर गुजरात जा रहा था ट्रक

अमर खान झारखंड के रांची से पाउडर लेकर गुजरात जा रहा था। बुधवार की रात ट्रक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास एनएच-19 पर पहुंचा। इसी दौरान ट्रक का एक टायर पंचर हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और सहचालक राजेश खान के साथ नीचे उतर गया। दोनों पंचर हुए टायर की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद एनएच-19 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। सूचना मिलने के बाद राजस्थान से परिजन औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने घायल सहचालक से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पुलिस कंटेनर चालक की भूमिका समेत दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles