Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ोवा में बमबाजी, भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल, बम और विस्फोटक बनाने के सामान मिले

उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोवा थाना क्षेत्र के शालीपुर ग्राम पंचायत के तालबेड़िया इलाके में बुधवार रात बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया. आरोप है कि रात में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बम फेंके गये, जिसमें 5 कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए हैं. उन्हें हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अंधेरे का फायदा उठाकर फेंके 5 बम

घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार की रात वे तालबेड़िया इलाके में एक जगह बैठे हुए थे. तभी अचानक इलाके की बिजली चली गयी. आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर आईएसएफ समर्थित बदमाशों ने उन पर एक के बाद एक 5 बम फेंके.

घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को अस्पताल पहुंचाया

घटना में भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल हो गये. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले में हाड़ोवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से कई जिंदा बम और बम बनाने का सामान बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: उत्तर 24 परगना में बारूद का ढेर, घर से मिले 22 देसी बम और विस्फोटक, मालिक फरार

भाजपा ने आईएसएफ पर लगाया आरोप

भाजपा ने इस हमले के लिए आईएसएफ समर्थित बदमाशों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि आईएसएफ नेतृत्व ने भाजपा के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है और हमले में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में बम विस्फोट, दो लोगों का हाथ उड़ा, इलाके में आतंक

The post हाड़ोवा में बमबाजी, भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल, बम और विस्फोटक बनाने के सामान मिले appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles