![]()
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध किया है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। हाल ही में अनंत सिंह अनुज सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। अनंत सिंह के इस रुख पर बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है। इस पर मिल-बैठकर चर्चा की जाएगी और सही समय पर निर्णय लिया जाएगा। पार्टी ने नीरज कुमार को बनाया अधिकृत प्रत्याशी श्रवण कुमार ने साफ किया कि पार्टी ने नीरज कुमार को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जदयू पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और चुनाव में संगठन उनके पक्ष में काम करेगा। अनंत सिंह के इस कदम पर आगे का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।
अनंत सिंह ने JDU प्रत्याशी नीरज कुमार का किया विरोध:जन सुराज उम्मीदवार को देंगे समर्थन, श्रवण कुमार बोले-पार्टी नीरज कुमार के साथ
