![]()
जामताड़ा में शुक्रवार को 20वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने इसका उद्घाटन किया। अतिथियों ने नारियल फोड़कर और खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू कराया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के अलग-अलग जिलों से पुरुष वर्ग की 20 और बालिका वर्ग की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक होगी कबड्डी संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, कुल 700 खिलाड़ी और 100 पदाधिकारी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक दिन-रात चलेगी। गांधी मैदान में प्रतियोगिता की तैयारी की गई है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में राज्य स्तरीय कबड्डी का आयोजन गर्व की बात है। सरकार खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नौकरी देती है, खिलाड़ियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने नेशनल मैच के लिए शुभकामनाएं भी दीं। झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि यहां से चुने गए खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
20वीं झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:38 टीमें दिखाएंगी दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन
