Friday, October 2, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में लूटा CNG ऑटो धनबाद से मिला:बुकिंग के बहाने जंगल ले गए थे, ड्राइवर को बांधकर की वारदात, ₹25 हजार में बेचा; 4 गिरफ्तार


मुंगेर के गंगटा जंगल से लूटा गया सीएनजी ऑटो झारखंड के धनबाद से बरामद हुआ है। मुंगेर और धनबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वाहन बुक करने के बाद रास्ते में चालक को बंधक बनाकर ऑटो लूट लेते थे। 25 सितंबर की शाम कुंदन कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने जमालपुर स्टेशन से ऑटो चालक सिंटू कुमार का सीएनजी ऑटो 1400 रुपये में जमुई जाने के लिए बुक किया था। सुल्तानगंज और तारापुर होते हुए ऑटो जब गंगटा पहुंचा तो विक्की कुमार भी उसमें बैठ गया। गंगटा जंगल में पहुंचते ही आरोपियों ने सिंटू कुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-मुंह बांधकर उसे सड़क किनारे छोड़ दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। घायल हालत में मिला था ऑटो चालक देर रात गंगटा पुलिस को सिंटू कुमार घायल हालत में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस लूटे गए ऑटो तक पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने झारखंड के धनबाद से लूटा गया ऑटो बरामद कर लिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार रुपये में बेच दिया था ऑटो एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार और निशांत कुमार के रूप में हुई है। विक्की कुमार और कुंदन कुमार नवादा जिले के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र कुमार जमुई जिले का रहने वाला है, जबकि निशांत कुमार नालंदा जिले का निवासी है और वर्तमान में धनबाद में रहता है। एसपी के अनुसार, विक्की कुमार, कुंदन कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने लूटे गए ऑटो को 25 हजार रुपये में निशांत कुमार को बेच दिया था। कई जिलों में दर्ज हैं मामले एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। गिरोह इसी तरह वाहनों को पहले बुक करता था और फिर रास्ते में लूटने की वारदात करता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई जिलों के थानों में लूट, चोरी और शराब से जुड़े मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी इन मामलों में जेल जा चुके हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles