Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अपनी भैंस खोजने निकले दंपती समेत 3 की मौत:सीतामढ़ी में खेत में लगी कंटीली तार में था करंट, पहले पति फिर पत्नी की गई जान


सीतामढ़ी में शनिवार सुबह खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड नंबर-5 की है। मृतकों की पहचान तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली के रूप में हुई है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… पहले घटनास्थल की कुछ फोटोज भैंस की तलाश में गए थे खेत दरअसल, शनिवार सुबह करीब 3 बजे मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खुल गई थी। भैंस की तलाश में इस्लाम आसपास के खेतों की ओर चले गए। इसी दौरान वे इंदल पासवान के खेत में पहुंचे। इंदल पासवान ने अपने धान के खेत को जंगली सुअरों से बचाने के लिए चारों ओर बिजली का तार लगा रखा था। तार में करंट था। अंधेरे में इस्लाम मंसूरी तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति के घर नहीं लौटने पर पत्नी रुबैदा खातून भी खेत की ओर पहुंचीं। पति को जमीन पर पड़ा देख वो उनके पास गई और करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी जान चली गई। करंट लगने से 3 की मौत, एक घायल इसी दौरान गांव का असमत अली भी घटनास्थल पर पहुंचा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल से 2 जंगली सुअरों का मिला शव घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। खेत में दो जंगली सुअरों के शव भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल बचाने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में जंगली सुअर भी आए होंगे। सूचना मिलने के बाद बैरगनिया थानाध्यक्ष, स्थानीय मुखिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles