Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध में क्यों उतरे बाहुबली अनंत सिंह? जानिए मोकामा की इनसाइड स्टोरी

पटना से राजनीतिक संपादक मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

मोकामा एक बार फिर चुनावी रणभूमि बनती दिख रही है. इस बार जदयू विधायक अनंत सिंह और जदयू के एमएलसी नीरज कुमार एक दूसरे के खिलाफ बयानों के तीर लेकर आमने सामने खड़े हैं. जदयू ने पटना स्नातक निर्वाचन सीट के लिए मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. स्थानीय विधायक बाहुबली अनंत सिंह इसका खुल कर विरोध कर रहे हैं. पार्टी के निर्णय के इतर जनसुराज के उम्मीदवार डा अनुज सिंह के पक्ष में खुल कर उतरे अनंत सिंह ने नीरज कुमार को हराने का ऐलान किया है.

एक दूसरे के खिलाफ उगल रहे जहर

एक ही इलाके के, एक ही जाति-बिरादरी से आने वाले अनंत सिंह और नीरज कुमार आखिर क्यों एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे, जदयू भले इसका जवाब नहीं खोज पा रहा हो, पर इलाके में इस अदावत की अलग ही कहानी सुनायी जा रही है. दरअसल, नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच राजनीतिक अदावत 11 साल पुरानी है. 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में बंद थे. उनकी नाराजगी जदयू के राजद के साथ गठबंधन को लेकर था.

नीरज कुमार के खिलाफ लड़े हैं अनंत

जदयू ने नीरज कुमार को मोकामा से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. इलाके में छोटे सरकार के रूप में चर्चित अनंत सिंह को यह नागवार गुजरा. जेल में बंद अनंत सिंह निर्दलीय मैदान में उतरे और करीब 18 हजार से अधिक मतों से जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को पराजित कर दिया. जबकि, नीरज कुमार भी मोकामा के स्थानीय हैं और टाल इलाकें में उनकी खेतीबारी भी है. पर, अनंत सिंह के बदले चाल के पीछे यही एकमात्र कारण है, मोकामा की राय इससे अलग है.

अनंत सिंह की चुनावी यात्रा

वर्ष पद एवं निर्वाचन क्षेत्र दल/स्थिति
2005 मोकामा से विधायक (प्रथम कार्यकाल) जदयू
2005-2010 मोकामा से विधायक (द्वितीय कार्यकाल) जदयू
2010-2015 मोकामा से विधायक (तीसरा कार्यकाल) जदयू
2015-2020 मोकामा से विधायक (चौथा कार्यकाल) निर्दलीय
2020-2022 मोकामा से विधायक (पांचवीं बार) राजद
2025 मोकामा से विधायक (छठा कार्यकाल) जदयू

नोट: जुलाई 2022 में दोषसिद्धि के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

मोकामा से नवादा तक राजनीतिक हलचल

सात बार विधायक बने अनंत सिंह ने अगली बार चुनावी राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं. ऐसी चर्चा है कि अगली बार उनके दोनों जुड्वा बेटे सियासत में कदम रखेंगे. एक बेटा 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जनसुराज के उम्मीदवार हो सकते हैं. दूसरे बेटे के लिए मोकामा विधानसभा की सीट सेफ मानी जा रही है. नवादा में जनसुराज उम्मीदवार के पीछे अपनी ताकत लगाने के पीछे की राज यह बतायी जा रही है.

बेटे के लिए चाहते हैं नवादा सीट

एनडीए में रह कर नवादा की सीट अनंत सिंह के बेटे के लिए मिलनी मुश्किल मानी जा रही है. नवादा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है. यहां से विवेक ठाकुर सांसद हैं. जबकि पड़ोस की सीट मुंगेर से ललन सिंह सांसद हैं. ऐसे में यदि अनंत सिंह अपने बेटे को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहेंगे तो उनके लिए नवादा की सीट सुरक्षित हो सकती है. वहीं दूसरे बेटे के लिए मोकामा विधानसभा की सीट बेहतर साबित हो सकेगी.

सूरजभान सिंह का अस्वस्थ होना भी एक कारण

नवादा लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह का उदासीन होना भी अनंत सिंह को आगे बढ़ने में मददगार साबित हसे सकता है. 2029 के लोकसभा चुनाव में सूरजभान या उनके परिवार के किसी सदस्य के नवादा से चुनाव लड़ने की अभी कोई संभावना या कयास नहीं लगाये जा रहे. ऐसे में जनसुराज से अनंत सिंह के बेटे को उम्मीदवार बनायाजायेगा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

पुराने आरोपों से गहराई रंजिश

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रही चुनावी रंजिश की अगली कड़ी 2017 में और भी गहरी हो गयी, जब अनंत सिंह के आवास से पुलिस ने एके 47 को बरामद किया. अनंत सिंह खुलकर यह कह रहे हैं कि उनके आवास पर ऐके 47 रखने की साजिश नीरज कुमार ने रची थी. हालांकि, नीरज कुमार इससे हमेशा इनकार करते रहे.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ललन सिंह की इंट्री

इसके पहले नीतीश कुमार और ललन सिंह की जब राजनीतिक दूरी बढ़ी थी तो नीरज कुमार नीतीश कुमार के साथ खड़े रहे. अनंत सिंह उस समस राजद की गोद में थे. सधी हुई चाल चलने के माहिर ललन सिंह पार्टी के एकजूट होने की बात करते हैं, लेकिन धरातल पर यह उतना ही कठिन भी दिख रहा है.

Also Read: बिहार के सीमांचल में डेमोग्राफी चेंज जारी, किशनगंज-अररिया समेत इन जिलों में निगरानी तेज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट…

The post जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के विरोध में क्यों उतरे बाहुबली अनंत सिंह? जानिए मोकामा की इनसाइड स्टोरी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles