Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड-3 की समस्याएं दूर करने सौंपा ज्ञापन


बोकारो | पूरे चीराचास सहित वार्ड-3 क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महापौर भोलू पासवान व अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार को स्थानीय पार्षद कनक कुमार ने मांग पत्र सौंपा। इसमें वास्तु विहार, फुदनीडीह, श्रीराम हाउसिंग कॉलोनी और अशोक वाटिका सहित आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। मांग पत्र में फुदनीडीह में सड़क और नाली निर्माण समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं व मुख्य सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की गई। क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग की गई, ताकि शाम के समय लोगों को अंधेरे से परेशानी न हो। मेयर व अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles