![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बीएसएल प्रबंधन और विस्थापित अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें प्रशिक्षित विस्थापित अप्रेंटिस के लंबित नियोजन समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया कि प्रशिक्षित विस्थापित अप्रेंटिस के नियोजन के लिए समय-सीमा के भीतर सुनियोजन नीति तैयार की जाए, ताकि लंबित मामलों के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई हो सके। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों के नियोजन को लेकर सकारात्मक पहल करने को कहा। उपायुक्त ने डीपीएलआर को बैठक में हुई चर्चा के सभी बिंदुओं के आधार पर प्रोसिडिंग तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, बीएसएल सीजीएम टाउनशिप कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
प्रशिक्षित विस्थापित अप्रेंटिस के नियोजन की नीति बनाए बीएसएल
