![]()
सेक्टर-1 : जर्जर सड़क से हादसे का डर बोकारो | सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर से चास जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। यहां गड्ढा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। कुछ समय पहले इसी मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरा टेंपो भी पलट गया था। बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। – हरेंद्र मिस्त्री, सेक्टर-1। नारायणपुर : बारिश में तालाब बन जाती है सड़क कुंवर सिंह कॉलोनी : गंदगी से लोग परेशान बोकारो | चास के चेकपोस्ट से धर्मशाला मोड़ तक सड़क पर आवारा पशुओं के बैठे रहने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटना का खतरा रहता है। कई बार वाहन चालक पशुओं को बचाने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं। बावजूद समाधान को लेकर निगम की ओर से ठोस पहल नहीं की जा रही है। – विनोद कुमार, चास। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 6200215347 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | तेलीडीह से नारायणपुर होते हुए भांगा बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर थोड़ी बारिश में ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क के बड़े हिस्से में पानी जमा होने से मार्ग तालाब जैसा नजर आता है। इससे राहगीरों, बाइक चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यह समस्या उत्पन्न होती है। – प्रवीण कुमार, नारायणपुर। बोकारो | चास के कुंवर सिंह कॉलोनी में गंदगी और नाले में जमा पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से कचरा जमा होने और नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर जमा है। इससे निकलने वाली बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। निगम को तत्काल नाले की सफाई करानी चाहिए। – जितेंद्र यादव, कुंवर सिंह कॉलोनी।
चास : सड़क पर आवारा पशु से खतरा
