Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल प्रतिभागी सम्मानित


सिटी रिपोर्टर | बोकारो एकलव्य स्पोर्ट्स, आर्ट एंड कल्चर एकेडमी चीराचास में रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग एवं सर्टिफिकेशन टेस्ट आयोजित हुआ। इसमें 60 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रेडिंग के दौरान खिलाड़ियों की बेसिक तकनीक, किकिंग-पंचिंग, फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और ताइक्वांडो कौशल का मूल्यांकन किया गया। व्हाइट से येलो बेल्ट में दिव्यांका, अद्विका सिंह, रक्षित दीप, अमन कुमार, सृष्टि कुमार, दीक्षा कुमार, युवांश, अजान इकबाल, साकिब इकबाल, रेयांश राज, आर्यन प्रसाद, अनिका श्रीवास्तव, सोमु मांझी, देवप्रिया, आश्विका व दर्श केशव सफल रहे। येलो से ग्रीन बेल्ट में तस्मिया फातमा, रुद्रांश, मेरांश राज, स्वराज कश्यप, रक्षित निषाद, युवराज सिंह, रीवा सिंह, प्रेम किशोर, अनन्या झा, अथर्व द्विवेदी व श्रेयांशी ने सफलता हासिल की। ग्रीन से ग्रीन-1 में आकांक्षा कुमार समेत आठ, ग्रीन-1 से ब्लू में शिवांगी, ऋत्विक सृहांश व शिवांश कुमार तथा ब्लू-1 से रेड बेल्ट में निर्वी प्रकाश समेत पांच खिलाड़ी सफल हुए। रेड से रेड-1 में अदृजा व आदि ने सफलता पाई। संयुक्त सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि प्रत्येक बेल्ट खिलाड़ी की मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है। मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव भोला कुमार महतो, ऑफिस सेक्रेटरी सह अकादमी निदेशक राहुल प्रताप मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles