Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवरात्र में डांडिया आयोजन को ले समिति की बैठक


बोकारो | विश्वकर्मा महिला समिति बोकारो की ओर से आगामी 14 अक्टूबर को सेक्टर-4जी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होने वाले डांडिया आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में महिलाओं की सहभागिता, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं पर आवश्यक निर्णय लिए गए। सदस्यों ने कहा कि नवरात्र का पावन अवसर मां दुर्गा की आराधना के साथ महिला एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समाज की सभी महिलाओं से डांडिया कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की। बैठक में आशा शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रीति शर्मा, सुशीला शर्मा, रीना राणा, उषा रानी, डिंपल शर्मा, रंजू शर्मा आदि थीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles