Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संगम घाट पर DM ने झाड़ू लेकर की सफाई:जहानाबाद में छठ से पहले चला स्वच्छता अभियान, दिया जनभागीदारी का मैसेज


जहानाबाद में छठ पूजा से पहले संगम घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। सोमवार को नगर परिषद जहानाबाद और जिला गंगा समिति ने मिलकर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर संगम घाट पर सफाई का आयोजन हुआ। सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी – DM जिला पदाधिकारी और जिला गंगा समिति के अध्यक्ष ने इसका नेतृत्व किया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों ने मिलकर घाट व आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की। छठ पूजा के लिए घाट की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश भी लिखे जा रहे हैं। डीएम ने पेंटिंग में रंग भरकर अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों से सार्वजनिक जगहों को साफ रखने और अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने को कहा गया। डीएम ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संगम घाट पर अच्छी सफाई, सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles