![]()
सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था को चकमा देते हुए मुख्य बाजार में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाटा चौक और राजेंद्र चौक के बीच मुख्य सड़क पर स्थित सैमसंग मोबाइल आउटलेट का शटर गैस कटर से काटकर चोर करीब 40 से 50 लाख रुपये के मोबाइल और एसेसरीज लेकर फरार हो गए। मुख्य बाजार में हुई इस बड़ी वारदात ने महाराजगंज की रात्रि पुलिस गश्ती व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। दुकान मालिक के भाई अनिकेत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम प्रतिदिन की तरह दुकान को पूरी तरह बंद कर सभी लोग घर चले गए थे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिये…. स्थानीय लोगों में चोरी के बाद आक्रोश सोमवार की सुबह पुलिस ने फोन कर दुकान का शटर कटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि चोरों ने गैस कटर से शटर काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे महंगे मोबाइल तथा एसेसरीज को समेटकर फरार हो गए। दुकान मालिक के अनुसार चोरी गए मोबाइल और एसेसरीज की कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये है। मुख्य सड़क पर स्थित बड़े मोबाइल आउटलेट में गैस कटर से शटर काटकर इतनी बड़ी चोरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मौके पर पहुंचे SDPO और थाना प्रभारी लोगों का कहना है कि रात में मुख्य बाजार की सुरक्षा के लिए पुलिस की गश्ती व्यवस्था होने के बावजूद अपराधियों ने लंबे समय तक दुकान का शटर काटा और सामान लेकर निकल गए। इससे पुलिस की रात्रि निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में आ गई है। घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को मिली, जिसके बाद महाराजगंज एसडीपीओ अमन और थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मुख्य बाजार में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच हुई इस वारदात ने अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर निगरानी को सामने ला दिया है। अब पुलिस के सामने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ चोरी गए लाखों रुपये के सामान की बरामदगी की बड़ी चुनौती है।
सीवान में सैमसंग आउटलेट से 40-50 लाख की चोरी:गैस कटर से शटर काट मोबाइल-एसेसरीज चोरी, पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
