Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सबौर-कटिहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर में भी रुकेगी, सबौर से सुबह 4:50 बजे खुलेगी गाड़ी


रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए सबौर-कटिहार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। इससे भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर और कटिहार के यात्रियों को त्योहारों में सुविधा मिलेगी। 05782 कटिहार-सबौर स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर गुरुवार, रविवार, सोमवार को चलेगी। यह कटिहार से शाम 4:50 बजे चलकर रात 11 बजे सबौर पहुंचेगी। वापसी में, 05781 सबौर-कटिहार स्पेशल 9 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर शुक्रवार, सोमवार, मंगलवार को चलेगी। यह सबौर से सुबह 4:50 बजे चलकर सुबह 10:55 बजे कटिहार पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के 24-24 फेरे होंगे। यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को त्योहारों में आसानी होगी। तीन श्रेणियों में होगी यात्रा की सुविधा रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यानी अलग-अलग श्रेणी के यात्री अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की ओर से बताया गया है कि 05781 सबौर-कटिहार पूजा स्पेशल ट्रेन में आरक्षण की तारीख की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि बुकिंग की तारीख और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे का यह निर्णय यात्रियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। खासकर बिहार के विभिन्न हिस्सों से भागलपुर और कटिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन के संचालन से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles