![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर हरला थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने पूजा समितियों को सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। अध्यक्षता थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने की। वहीं मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि सभी पूजा समितियों के लिए फायर सेफ्टी एनओसी लेना अनिवार्य है। पंडालों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। कहा कि पूजा और मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में समितियां पुलिस का सहयोग करें। मेला में नशे में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीएसपी ने लोगों से अपील की कि शराब पीकर मेले में न आएं और पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। बैठक में शांति समिति के सदस्य और विभिन्न पूजा पंडालों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा, यातायात, व्यवस्था व प्रशासनिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया।
मेले में हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई : डीएसपी
