Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अशोकधाम मंदिर के पास दो पक्षों में मारपीट-पथराव:लखीसराय में चाकूबाजी में 4 लोग घायल; CCTV फुटेज सामने आया


लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के अशोकधाम मंदिर के पास सोमवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट, पथराव और चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई घटना से मंदिर परिसर और आसपास कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शिव होटल के पास से शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत अशोकधाम मंदिर के पास स्थित शिवम होटल से हुई। होटल संचालक राजू कुमार के स्टाफ शींटू राम के साथ पास के कुछ लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान स्थानीय निवासी धनंजय कुमार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने धनंजय कुमार समेत शींटू राम, चंद्रमणि कुमार और निलेश कुमार के साथ मारपीट की। इस दौरान पथराव और चाकूबाजी भी होने का आरोप है। चार लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना में धनंजय कुमार, शींटू राम, चंद्रमणि कुमार और निलेश कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायलों में कुछ को गंभीर चोटें आने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद अशोकधाम मंदिर के आसपास काफी देर तक तनाव और अफरातफरी का माहौल रहा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भी अचानक हुई मारपीट के कारण सहम गए। कुछ लोगों के नाम सामने आए, पुलिस कर रही जांच घटना में अशोकधाम मंदिर के पास रहने वाले बिट्टू, मानस रिसव समेत अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। नगर थाना पुलिस के अनुसार, घायल धनंजय कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध जानकारी के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। आरोपों की सत्यता की जांच के साथ नामजद और अन्य संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles