Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खैरा में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:तालाब में हाथ-पैर धोने गया था, नौ घंटे की तलाश के बाद मिला शव


जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के बुकार गांव में तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर टेनी कुमार की मौत हो गई। वह गांव निवासी कारू मांझी का बेटा था। करीब नौ घंटे की तलाश के बाद शाम पांच बजे तालाब से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, टेनी सुबह करीब आठ बजे तालाब के पास हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास उसकी चप्पल मिली। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। टेनी की तलाश के लिए पनडुब्बी की भी मदद ली गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। करीब नौ घंटे बाद तालाब के दूसरे हिस्से में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची खैरा थाना पुलिस ने शव को जमुई सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles