Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:खेत जा रही महिला से गाली-गलौज के बाद हमला; बीच-बचाव करने आईं 2 महिलाएं भी घायल


किशनगंज शहर के कजलामनी इलाके में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता खजना देवी ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत में घास काटने जा रही थीं। इसी दौरान उनके भैसुर किशन पासवान और उनकी पत्नी गुलो देवी ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आईं दो महिलाओं पर भी हमला घटना का शोर सुनकर परिजन सामो देवी और गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के अनुसार, उन पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में खजना देवी, सामो देवी और गीता देवी घायल हो गईं। टाउन थाना में दिया जा रहा लिखित आवेदन घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से टाउन थाना में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने जिला प्रशासन से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles