Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांधी मैदान में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आए आमने-सामने:नारेबाजी के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति, कार्यकर्ताओं को समझाकर अलग किया


पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। गांधी मैदान में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव बढ़ गया। भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च एक ही समय गांधी मैदान पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता अपने कार्यक्रम के लिए मैदान में थे। इसी दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैदान में लगी प्रतिमा पर फूल चढ़ाने रुके। तभी दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई और वे एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया। उन्होंने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाकर अलग किया और हालात संभाले। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यक्रम में आगे बढ़े। इस दौरान कोई झड़प या अप्रिय घटना नहीं हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles