![]()
मधुबनी सदर अस्पताल के रक्त केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुणाल कौशल को गुवाहाटी में सम्मानित किया गया। उन्हें ई-रक्तकोष प्रणाली के प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस प्रशिक्षण के लिए पूरे बिहार से सिर्फ दो डॉक्टरों का चयन किया गया था। इनमें एनएमसीएच के डॉ. अपूर्वा रंजन और मधुबनी सदर अस्पताल के डॉ. कुणाल कौशल शामिल थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के डॉक्टरों ने भी हिस्सा लिया। डिजिटल माध्यम से रक्त प्रबंधन की दी गई जानकारी डॉ. कुणाल कौशल ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रक्त केंद्रों में ई-रक्तकोष प्रणाली का प्रभावी संचालन और डिजिटल प्रबंधन मजबूत करना है। प्रशिक्षण में रक्त की उपलब्धता, संग्रह, भंडारण और वितरण को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित करने की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन ने चयन पर जताई खुशी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने डॉ. कुणाल कौशल के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे मधुबनी सदर अस्पताल के रक्त केंद्र में डिजिटल प्रबंधन को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
मधुबनी के डॉक्टर को गुवाहाटी में मिला सम्मान:बिहार से सिर्फ 2 डॉक्टर सेलेक्ट हुए; खून का रिकॉर्ड डिजिटल रखने की ट्रेनिंग ली

