Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता पुलिस की खास तैयारी, 125 पुलिसकर्मियों को महिला-बच्चे की सुरक्षा और साइबर जांच की ट्रेनिंग

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है. महिला और बच्चों समेत संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर फोकस करते हुए 125 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. यह दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 5 और 6 अक्टूबर को कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (Police Training School, Kolkata) में आयोजित हुआ.

महिला-बच्चे की सुरक्षा से साइबर क्राइम कंट्रोल तक की ट्रेनिंग

कोलकाता पुलिस और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (Rashtriya Raksha University -RRU) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय महिला एवं बाल सुरक्षा (Women and Child Safety) था. प्रशिक्षण में महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों की जांच के साथ साइबर अपराध, डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों को समझने पर भी जोर दिया गया.

पॉक्सो, बीएनएस और बीएनएसएस का भी प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को पॉक्सो (POCSO), बीएनएस (BNS), बीएनएसएस (BNSS) और बीएसए (BSA) से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गयी. इसके अलावा ट्रॉमा संबंधित जांच (Trauma-Informed Investigation), पुलिस की पहली प्रतिक्रिया (First Police Response), खतरे का आकलन (Risk Assessment) और प्रिवेंटिव पुलिसिंग (Preventive Policing) जैसे विषयों को भी ट्रेनिंग में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में दुर्गा पूजा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 31000 लोग, बंगाल में छठ तक डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

पीड़ित केंद्रित जांच पर खास जोर

कार्यक्रम में अपराध की जांच के दौरान पीड़ित के अनुभव और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों को ट्रॉमा इन्फॉर्म्ड रिस्पांस और फर्स्ट पुलिस रिस्पांस से जुड़े पहलुओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया, ताकि शुरुआती पुलिस कार्रवाई अधिक पेशेवर और संवेदनशील हो.

डिजिटल सबूत और साइबर अपराध की जांच

महिला और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका को देखते हुए प्रशिक्षण में डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के साथ-साथ साइबर अपराध की जांच को भी शामिल किया गया. साथ ही आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय पर प्रशिक्षण दिया गया.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन आयेंगे कोलकाता, इडेन में संबोधन दे सकते हैं प्रधानमंत्री

RRU के साथ MoU के बाद पहला बड़ा प्रशिक्षण

कोलकाता पुलिस और राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी (Rashtriya Raksha University) के बीच समझौते (Memorandum of Understanding यानी MoU) पर हस्ताक्षर के बाद यह पहला बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम है. पहल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक पेशेवर, वैज्ञानिक और संवेदनशील बनाने के साथ लगातार क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है.

पुलिस कमिश्नर बोले- संवेदनशीलता जरूरी

समापन सत्र में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद (Commissioner of Police Ajay Nand) ने महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने में सहानुभूति (Empathy), संवेदनशीलता (Sensitivity) और ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड रिस्पॉन्स (Trauma-Informed Response) के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (RRU) के सहयोग से लगातार विशेष प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा : कोलकाता की 7 बड़ी समितियों का ऐलान- नहीं लेंगे 1 लाख रुपए की सरकारी सहायता, पूरी लिस्ट यहां देखें

पूजा से पहले क्यों अहम है यह ट्रेनिंग?

इस प्रशिक्षण का समय भी महत्वपूर्ण है. दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की फ्रंटलाइन तैयारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया है. कार्यक्रम के जरिये महिला, बच्चे और अन्य संवेदनशील समूहों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की पेशेवर तैयारी बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

पुलिस का फोकस- पहले से तैयारी, बेहतर प्रतिक्रिया

इस पहल का व्यापक फोकस केवल घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है. कई विषयों को प्रशिक्षण में शामिल कर पुलिस की तैयारी, प्रतिक्रिया और संस्थागत समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया है. जानें किन चीजों पर रहेगा जोर.

  1. खतरे का आकलन (Risk Assessment).
  2. निवारक पुलिसिंग (Preventive Policing)
  3. आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response)
  4. मल्टीडिसीप्लीनरी को-ऑर्डिनेशन (Multidisciplinary Coordination)

The post दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता पुलिस की खास तैयारी, 125 पुलिसकर्मियों को महिला-बच्चे की सुरक्षा और साइबर जांच की ट्रेनिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles