Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में लंबे समय से भागे 3 अपराधी गिरफ्तार:कुख्यात शराब तस्कर बिलटू राम भी शामिल, कोर्ट ने जारी किया था वारंट


शेखपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कुख्यात शराब तस्कर बिलटू राम भी शामिल है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी वारंट जारी किया था मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव से बिलटू राम को पकड़ा गया। वह योगी राम का बेटा है और 2017 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। माफो गांव से जानलेवा हमले के मामले में फरार नवल यादव (गेंनौरी यादव का बेटा) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेजा शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने 10 साल से फरार पवन सिंह (गेनहारी सिंह का बेटा) को भी इसी तरह के एक मामले में पकड़ा। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles