लोहरदगा|अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले 8 अक्टूबर को पूर्वाह्न ग्यारह बजे वीर बुधु भगत चौक, मैना बगीचा से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी व इस्तीफे की मांग को लेकर वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने दी। वहीं उन्होंने कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, लोक सभा प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से समय पर उपस्थित होने की अपील की।
