![]()
बांका के रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने इसे लेकर जांच तेज कर दी है। हथियार रखने का आरोपित सन्नी यादव पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। गुप्त सूचना पर बांस के पास पहुंची पुलिस थानाध्यक्ष अभय शंकर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दयालपुर निवासी सन्नी यादव ने अपने बांस के पास अवैध हथियार छिपाकर रखा है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई पवन कुमार, विनोद कुमार, प्रभात कुमार समेत पुलिस बल ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी में कट्टा, कारतूस और तीन खोखा मिला पुलिस ने बांस के पास तलाशी ली तो वहां से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर भी छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आपराधिक घटना की तैयारी की आशंका पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आशंका है कि अवैध हथियार को किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था। हालांकि, हथियार का इस्तेमाल किस घटना में किया जाना था, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि आरोपी सन्नी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और खोखा आरोपी तक कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल पहले किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं।
बांका-बांस के पास छिपाकर रखा था कट्टा, जिंदा कारतूस पकड़ा:गुप्त सूचना पर छापेमारी, पुलिस के पहुंचने से पहले भागा आरोपी
