Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 3 NH प्रोजेक्ट्स पर इसी साल शुरू होगा काम, इन 53 गांवों के 163 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

पटना से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट

उत्तर बिहार और सीमांचल के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इनमें परसरमा-अररिया एनएच-327ई, उमगांव-भेजा एनएच और भेजा-बकौर एनएच शामिल हैं. तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

मुख्य बातें

  • भेजा-बकौर दो लेन पेव्ड सोल्डर का निर्माण अगले साल मार्च में होगा पूरा
  • उमगांव-भेजा दो लेन एनएच निर्माण की बढ़ सकती है समयसीमा

सुपौल और अररिया में हो रहा जमीन अधिग्रहण

परसरमा-अररिया एनएच-327ई का करीब 102 किमी लंबा हिस्सा हम (एचएएम) मोड पर बनाया जाना है. इस परियोजना पर करीब 1548 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. फिलहाल सुपौल और अररिया जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. दोनों जिलों के करीब 53 गांवों में लगभग 163 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सड़क का निर्माण इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है. परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बनने से सुपौल और अररिया के बीच सीधा और बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगा.

उमगांव-भेजा दो लेन पेव्ड सोल्डर एनएच

दूसरी ओर उमगांव-भेजा दो लेन पेव्ड सोल्डर एनएच का निर्माण भी हम (एचएएम) मोड पर किया जा रहा है. करीब 88.65 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1224 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समयसीमा एक जुलाई 2027 है. हालांकि, अब तक करीब 20 फीसदी ही काम पूरा हो सका है. निर्माण की मौजूदा गति को देखते हुए इसकी समयसीमा बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है. इसके पूरा होने से मधुबनी और दरभंगा के बीच आवागमन सुगम होगा. साथ ही सीमांचल के अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भेजा-बकौर दो लेन पेव्ड सोल्डर एनएच

वहीं भेजा-बकौर दो लेन पेव्ड सोल्डर एनएच का निर्माण इपीसी मोड में चल रहा है. करीब 13.3 किमी लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1103 करोड़ रुपये है. इसका लगभग 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. परियोजना को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित है. निर्माण की मौजूदा प्रगति को देखते हुए इसके निर्धारित समय में पूरा होने की संभावना है. इस सड़क के चालू होने से मधुबनी और सुपौल के बीच आवागमन और बेहतर होगा.

Also Read: बिहार के सीमांचल में डेमोग्राफी चेंज जारी, किशनगंज-अररिया समेत इन जिलों में निगरानी तेज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट…

The post बिहार के 3 NH प्रोजेक्ट्स पर इसी साल शुरू होगा काम, इन 53 गांवों के 163 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles