Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आरा में सड़क हादसे में रिटायर्ड क्लर्क की मौत:BP-शुगर की दवा लेकर ऑटो से लौट रहे थे, बाइक से हुई टक्कर; विरोध में सड़क जाम


आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा-जमीरा गांव के बीच गुरुवार की देर शाम ऑटो व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिससे ऑटो पर सवार रिटायर क्लर्क की मौत हो गई। जबकि ऑटो व बाइक युवक समेत अन्य आंशिक रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर 3 निवासी स्व. शिव प्रसाद मिश्रा के 70 वर्षीय पुत्र विनोद मिश्रा है। वह सचिवालय में दफ्तरी कक्लर्क के पद से वर्ष 2016 में रिटायर हुए थे। जबकि जख्मियों में ऑटो व बाइक सवार अन्य लोग शामिल है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन ने किया सड़क जाम उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने शव को धरहरा पुल पर रख मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब पौन घंटातक सड़क को जाम रखा गया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। इसके पश्चात पुलिस ने शोक अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के बेटे ने कहा- पापा दवा लेकर लौट रहे थे इधर, मृतक के बेटे पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि वह अपने शुगर का दवा लेने के लिए गांव से धरहरा पल पर आए थे। दवा लेकर जब ऑटो द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान धरहरा एवं जमीरा गांव के बीच बाइक व उनकी ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई तथा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उनके पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो व बाइक सवार अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे।बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी मिश्रा, चार पुत्र पवन कुमार मिश्रा, अमन कुमार मिश्रा, विकास कुमार मिश्रा, विवेक कुमार मिश्रा व दो पुत्री अनुप्रिया मिश्रा एवं अल्का मिश्रा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रिंकी मिश्रा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles