Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दशहरा-रामलीला को लेकर पटना नगर निगम अलर्ट:गांधी मैदान में होगी डीप क्लीनिंग; अतिक्रमण हटाने, जलजमाव से निपटने के लिए पंप-सुपर सकर तैयार


गांधी मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव और रामलीला महोत्सव को देखते हुए पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 11 से 14 अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव और 11 से 21 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने सफाई, पेयजल, प्रकाश, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। आयोजन से पहले होगी डीप क्लीनिंग नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने गांधी मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाने और आयोजन शुरू होने से पहले डीप क्लीनिंग कराने का निर्देश दिया है। मैदान में उगी घास और झाड़ियों की कटाई के साथ जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। गांधी मैदान के अंदर-बाहर हटेगा अतिक्रमण आयोजन स्थल और उसके आसपास अतिक्रमण पर भी नगर निगम की नजर रहेगी। अधिकारियों को गांधी मैदान के अंदर और बाहरी हिस्से से अतिक्रमण हटाने तथा आयोजन के दौरान दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश और निकास मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों की आवाजाही में परेशानी न हो। पेयजल और रोशनी की होगी व्यवस्था महोत्सव के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था रखने को कहा गया है। वहीं परिसर में लगे हाईमास्ट लाइटों की जांच कर उन्हें पूरी तरह चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रकाश व्यवस्था से जुड़े उपकरणों की मरम्मत भी कराई जाएगी। बारिश हुई तो तुरंत शुरू होगी जलनिकासी बारिश की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने जलजमाव वाले संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां पहले से तैयारी रखने को कहा है। सुपर सकर, पंप सेट और अन्य जलनिकासी उपकरणों को स्टैंडबाइ मोड में रखा जाएगा। बारिश होने पर संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी का काम शुरू करेगी। इसके लिए कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। आवारा श्वानों पर भी रहेगी नजर गांधी मैदान में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा श्वानों की मौजूदगी पर भी निगरानी रखी जाएगी। नगर आयुक्त ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी को आयोजन अवधि में आवश्यक कार्रवाई कर मैदान परिसर में आवारा श्वानों की समस्या नियंत्रित रखने का निर्देश दिया है। नगर निगम की सभी संबंधित टीमें आयोजन के दौरान सक्रिय रहेंगी। सफाई, पेयजल, प्रकाश और जलनिकासी समेत अन्य नागरिक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि दशहरा और रामलीला महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles